सिद्धार्थ सभागार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पीजी हॉस्टल, हजरतगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में मनोज पासवान ने महाराजा कंसा पासी से जुड़े प्राचीन स्थल कसमण्डी कला, मलिहाबाद के ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी छात्रसभा एवं वीरांगना ऊदा देवी पासी गौरव मंच के संयोजक मनोज पासवान ने कहा कि कसमण्डी कला क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थल की उपेक्षा की जा रही है तथा इसके संरक्षण और विकास के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। प्रेस वार्ता में राज्य की भूमि के उपयोग, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और इससे जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार से स्थल के संरक्षण और ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखने की मांग की।