मेडिकल कॉलेज चौराहे पर ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, चरक चौराहे से नखास की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ई-रिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है। करीब 20 ई-रिक्शा सड़क पर ही स्टैंड की तरह खड़े रहते हैं। इसके चलते चौराहे से गुजरने वाले वाहनों को संकरे रास्ते से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ई-रिक्शों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।