फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन में कार्यकारिणी चुनाव संपन्न, 'सावन का स्वागत' उत्सव धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन की ओर से 122, महात्मा गांधी मार्ग स्थित चिल्ड्रन पैलेस स्कूल में कार्यकारिणी चुनाव एवं 'सावन का स्वागत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए सत्र की शुरुआत के साथ कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिमा बाजपेई ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने नए सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा साझा की। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सावन के पारंपरिक गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और लोकगीतों से कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर डॉ. ऊषा सिन्हा, ज्योति कौल, अमिता शुक्ला, मंजू सिंह, सुषमा सिंह, रमा गुप्ता, मनोरमा मिश्रा, सरिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें