लालबाग चौराहा स्थित दयानिधान पार्क में लखनऊ नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी, कढ़ी-चावल, शरबत और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य सेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।