फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ठेला हटाओ अभियान से मुख्य सड़क खाली, कॉलोनी का रास्ता जाम

गुडंबा थाना क्षेत्र में कुर्सी रोड पर चौराहे से चार नंबर चौराहे तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर सब्जी बेचने वाले ठेला दुकानदारों के खिलाफ बृहस्पतिवार शाम गुडंबा पुलिस ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही ठेला दुकानदार अपने ठेले हटाकर इधर-उधर निकलने लगे। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। अभियान के बाद मुख्य सड़क तो अतिक्रमण मुक्त हो गई, लेकिन अधिकांश ठेला दुकानदार खोया मंडी से आशीष नगर जाने वाले मार्ग पर पहुंचकर ठेले लगाने लगे। इससे कॉलोनी की ओर आने-जाने वाला रास्ता संकरा हो गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें