त्योहारों के उत्साह के बीच, सीआईआई राजभवन परिसर में 'जुडिशरी रंगोली क्लब' द्वारा एक शानदार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक समुदाय से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल की थाप और फिल्मी गानों से लेकर पारंपरिक गरबा धुनों पर, महिलाओं ने पूरी ऊर्जा और तालमेल के साथ डांडिया खेला।