फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में बढ़ा तीरंदाजी का क्रेज, ओलंपिक का सपना लेकर जुटे युवा खिलाड़ी

लखनऊ के 1090 चौराहे के पास स्थित लखनऊ आर्चरी अकादमी में तीरंदाजी सीखने वाले खिलाड़ियों की संख्या में पिछले छह महीनों में तेजी से बढ़ी है। खेल विभाग, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ, जिला तीरंदाजी संघ लखनऊ और एलडीए के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इस अकादमी में पहले जहां सिर्फ चार-पांच बच्चे आते थे, वहीं अब रोजाना करीब 25 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। अकादमी के कोच विकास पांडेय के मुताबिक, सही प्रशिक्षण से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं। पटियाला में आयोजित '2026 पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप' में बाएं पैर से दिव्यांग और पेशे से वकील राजेश गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, अंबेडकर नगर की दिव्यांग आकृति सिंह और 8 वर्षीय सात्विक जैसे उभरते तीरंदाज भी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना लेकर यहां कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें