लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार को बाउंड्री वॉल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है।