उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन, उत्तर क्षेत्र का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से आए मंत्रियों और अधिकारियों का स्वागत किया और सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व के राष्ट्रीय सम्मेलनों के विपरीत, अब क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र की विशिष्ट मिट्टी, जलवायु और स्थानीय कृषि समस्याओं पर गहराई से चर्चा की जा सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सराहना करते हुए कहा कि राज्य आज देश के खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधियों और कृषि मंत्रियों ने भाग लिया। खरीफ और रबी फसलों का रोडमैप तैयार करना रहा, जिससे किसानों की आय दोगुनी की जा सके और आधुनिक तकनीकों को जमीन तक पहुँचाया जा सके।