लखनऊ के कैसरबाग में स्थित सफेद बारादरी में लगी पांच दिवसीय क्राफ्ट रूट्स प्रदर्शनी में देश के 22 प्रदेशों के करीब 100 कारीगर अपने अलग-अलग उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। दूसरे दिन राजस्थानी लाख की चूड़ियों के अलावा उड़ीसा की पत्रचित्रों की काफी चर्चा हो रही है। पीतल और मेटल की मूर्तियां भी प्रदर्शनी में खूब पसंद की जा रही हैं। चंदेरी साड़ियों की भी खूब डिमांड है।