अलीगंज स्थित चेतना स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन 'इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ' की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सचिव दिनेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे, शिक्षक और इनरव्हील क्लब के सदस्य मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समाज सेवा और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।