चौक स्टेडियम में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फाल्कन क्लब और टीएफए (ए) की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच में फाल्कन क्लब की टीम नीली जर्सी और टीएफए (ए) की टीम हरी जर्सी में मैदान पर उतरी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जे और गोल करने को लेकर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।