लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की जान जाने का प्रमुख कारण लोगों को बचने के लिए रास्ता न मिलना भी था। शहर में ऐसे कई कॉम्प्लेक्स व व्यावसायिक भवन हैं जहां आने-जाने का एक ही रास्ता है। यह तस्वीर हरदोई रोड पर बालागंज चौराहे पर बने गैलेक्सी व फड़क अस्पताल का है। यहां आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। - हुसैनगंज से नाका जानेवाले मार्ग पर बनी तीन मंजिल इमारत है। यहां भी आने जाने का एक ही रास्ता है। इस कारण आपातस्थिति में हालात मुश्किल हो सकते हैं।