शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने जश्न मनाया और मेलोडी टॉफी वितरित की। छात्रों ने हजरतगंज चौराहे पर आम लोगों के बीच मेलोडी बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह दिखा। राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत बताया। कहा कि लाखों युवाओं और छात्रों के संघर्ष व जनाक्रोश के आगे सरकार को झुकना पड़ा।