फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केदारेश्वर पार्क बदहाल, टूटी कुर्सियों से बुजुर्ग और गायब झूलों से बच्चे मायूस

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 22 Jul 2026 02:04 PM IST

लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत जानकीपुरम सेक्टर-सी स्थित केदारेश्वर पार्क बदहाली का शिकार है। देखरेख के अभाव में पार्क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पार्क में लगी लोहे की कुर्सियां टूट चुकी हैं, बच्चों के झूले गायब हैं और चारों ओर गंदगी फैली हुई है। वहीं, पार्क में बड़ी-बड़ी घास उग आने से लोगों का टहलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव नहीं होने से इसकी सुंदरता पूरी तरह खत्म हो गई है। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिससे उन्हें असुविधा होती है। बच्चों का कहना है कि पहले पार्क में लगे झूलों पर वे खेलते थे, लेकिन अब झूले गायब होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। पार्क की दुर्दशा के कारण लोगों की आवाजाही भी कम होती जा रही है। क्षेत्रीय निवासियों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि केदारेश्वर पार्क का जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाए। टूटी कुर्सियों को बदलने, नए झूले लगाने, नियमित सफाई कराने के साथ ही युवाओं और बुजुर्गों की सुविधा के लिए पार्क में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें