लखनऊ के निशातगंज स्थित विद्या भवन परिसर में शुक्रवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, उपार्जित अवकाश के नगदीकरण, प्रबंध समिति में कर्मचारियों की भागीदारी सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।