फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कैसरबाग में फारसा रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

कैसरबाग चौराहा स्थित 4 बीएन रोड के पास फारसा रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज रामकुमार रावत के नेतृत्व में फायर स्टेशन हजरतगंज से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जहां फॉल सीलिंग, सजावटी दीवार और कुर्सियां जल रही थीं। आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। दमकलकर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें