फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुर्सी रोड पर बिजली तारों का मकड़जाल, बारिश में हादसे का बढ़ा खतरा

Akash Dwivedi Updated Wed, 15 Jul 2026 04:59 PM IST

कुर्सी रोड स्थित लाला लाजपत राय वार्ड में महावीर इंटर कॉलेज के सामने बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र में पर्याप्त बिजली के खंभे न होने के कारण लोगों ने दूर-दूर से बिजली कनेक्शन ले रखे हैं, जिससे पूरे इलाके में तारों का मकड़जाल फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बिजली के तार घरों के ऊपर और बीच से होकर गुजर रहे हैं। बरसात के मौसम में करंट उतरने और शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर तार कटे और लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि पेड़ों की शाखाओं के बीच से गुजर रहे तारों की लंबे समय से छंटाई भी नहीं हुई है। स्थानीय निवासी शैलेंद्र लोधी ने क्षेत्र में नए बिजली के खंभे लगाने, जर्जर तार बदलने और सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें