फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद, कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री हुए शामिल

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर निगम, लखनऊ द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। मंत्री एके शर्मा ने संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को नमन किया और मंच से 'अमर शहीद - अमर रहें' का जयघोष कराया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों और उनके परिवारों का समाज सदैव ऋणी रहेगा। समारोह में मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को आज ही शहीद परिवारों की समस्याओं का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं, आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मनों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी हैसियत बताने का काम किया था। आज हम जो सुरक्षित माहौल में जी पा रहे हैं, वह हमारे वीर सैनिकों की शहादत और प्राणों की आहुति की वजह से ही संभव हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और नगर निगम वीर सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और प्रशासन से सैनिकों के परिजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की अपील की। देश की प्रगति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था, रक्षा और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़कर विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने लोगों से देश विरोधी ताकतों के प्रति सतर्क रहने और राष्ट्र सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें