कालिकन धाम में सोमवार सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों का क्रम शुरू हुआ। महिलाएं और पुरुष शांतिपूर्वक कतार में खड़े होकर मां कालिकन की पूजा कर कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से भजन-कीर्तन चलता रहा। कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक विश्वास के अनुसार इस तिथि पर देवी की उपासना शुभ मानी जाती है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग नारियल, चुनरी, टिकरी और प्रसाद लेकर धाम पहुंचे। कई परिवार बच्चों सहित दर्शन-पूजन में शामिल हुए। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी भी व्यवस्था में लगे रहे। मेला में पूजन सामग्री, खिलौने, मिठाई और प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ रही। किसानों ने टमाटर, बैंगन, गोभी, मिर्च और सौंफ सहित कई पौध खरीदीं। खेती से जुड़े सामानों और बच्चों के खिलौनों की बिक्री पूरे दिन चलती रही।