लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कलाम सेंटर में ‘इक्विटी एंड इन्क्लूजन इन हेल्थकेयर’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में डॉ. के. पी. रानाडे ने मानसिक स्वास्थ्य और SOGIESC से जुड़े अल्पसंख्यक तनाव के मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में समानता, संवेदनशीलता और समावेशी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, शोधकर्ताओं और मेडिकल छात्रों ने भाग लिया।