फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कई पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहनों को 500 व चार पहिया वाहनों को 2000 रुपये से अधिक का पेट्रोल लेने पर रोक

कैंट मॉल एवेन्यू पुल स्थित वीएम सर्विस स्टेशन पर शुक्रवार को भी पेट्रोल भरवाने के लिए स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं पंप के मैनेजर अजय पांडे का कहना है कि सुबह से 2 टैंकर खाली होकर दोबारा से सप्लाई लेने पहुंचे हैं। अमूमन रोजाना को देखते हुए इस समय तीन गुना तक बिक्री बढ़ गई है। पंप की ओर से लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि लोग पैनिक होकर जरूरत से ज्यादा तेल न भरवाए। बीपी कैंट पंप पर भी हालात एक जैसे ही है। यहां पर कर्मचारियों का कहना है कि लोग टंकी फुल करवाकर घर से खालीकर दोबारा से टैंक फुल करवाने के लिए आ रहे हैं। इसीलिए कम्पनी की ओर से दो पहिया वाहनों में 500 और चार पहिया वाहनों में 2000 से अधिक मात्रा में पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। सुबह से 50 हजार लीटर पेट्रोल आकर खाली हो चुका है। लगातार गाड़ियां आने का सिलसिला जारी है। मैनेजर ऋतिक अग्रवाल का कहना है कि एक गाड़ी को आने में तीन घंटे लगते है, अगर सबकी गाड़ियां फुल करने लगे तो 24 हजार लीटर पेट्रोल तीन घंटे में खत्म हो जाएगा। बीते दिन 56 हजार लीटर की बिक्री हुई है। सामान्य दिनों में 1 गाड़ी आती है, वहीं इस समय पर एक दिन में 4 गाड़ियां आ रहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें