लखनऊ के जानकीपुरम स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में सखी संगम ग्रुप की ओर से हरियाली तीज एवं फ्रेंडशिप डे का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्सव को यादगार बना दिया। तीज की पारंपरिक खुशियों के बीच मित्रता दिवस का उत्साह भी देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी ने एक-दूसरे को हरियाली तीज एवं फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन जया शुक्ला ने किया। इस अवसर पर वंदना पांडेय, ऊषा यादव, सरिता, सुनीता, दीक्षा, अमृता, रंजना समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।