इंदिरानगर स्थित ए-ब्लॉक योगा पार्क में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने समारोह समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता के जयकारों के साथ पार्क का माहौल देशभक्ति के रंगों में रंग गया। इस मौके पर समिति के सदस्य और भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।