इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 की ओर से निराला नगर स्थित रोटरी कम्युनिटी सेंटर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्वलन के समय मालविका भाभी द्वारा शंखनाद एवं प्राची द्वारा "दीप ज्योति" श्लोक का सस्वर पाठ किया गया। इसके पश्चात AIM Studio के बच्चों ने आकर्षक गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संगीता मारवाहा एवं उनकी टीम द्वारा देवताओं का निमंत्रण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मालविका, किरण एवं सीमा द्वारा गणेश स्तुति, ज्योति एवं स्मृता द्वारा देवी गीत, प्राची द्वारा कृष्ण भजन, अंजना, अनुराधा एवं वंदना द्वारा राम भजन, अध्यक्षा कविता अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा नारायण गीत तथा नमिता, रीना एवं विनीता द्वारा शिव स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं।