हिजाब मामले को लेकर बड़ा इमामबाड़ा में बने इबादत स्थल इमामबाड़ा व मस्जिद स्थल में अंदर जाने पर ही महिलाओं को सर ढकने को बोला जा रहा है। अगर किसी के पास दुपट्टा नहीं है तो निशुल्क दुपट्टा दिया जा रहा है। बाकी परिसर में घूमने पर कहीं रोक-टोक नहीं है। वहीं, परिसर में मौजूद अमील शम्सी ने कहा जिन्हें जानकारी नहीं है उन्हें बताया जा रहा है। धार्मिक स्थल किसी का भी हो वहां के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए।