लखनऊ में इको गार्डन पर महिला दिवस पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का एक विशाल धरना प्रदर्शन आयाजित किया गया। इस धरने में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष नीलम पांडे, प्रदेश महामंत्री प्रभावती, प्रदेश महासचिव सावित्री चौधरी व अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर विधानसभा की ओर कूच किया जिस पर इको गार्डन का मेन गेट पुलिसकर्मियों द्वारा बंद कर दिया गया था। महिला कार्यकत्रियां गेट खोलने के लिए पुलिस वालों से भिड़ गईं और गेट खोलकर ईको गार्डेन के बाहर निकल आईं।