फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंडक्शन के दाम में अंगीठी, गैस किल्लत से बढ़ी मांग, 1500 से ढाई हजार रुपये में मिल रही मिट्टी की अंगीठी

गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच शहर में अब अंगीठियां इंडक्शन चूल्हे की कीमत पर बिक रही हैं। बाजार में मिट्टी की अंगीठी करीब 1500 से ढाई हजार रुपये तक में मिल रही है, लेकिन मांग इतनी बढ़ गई है कि लोग इंतजार कर खरीद रहे हैं। डालीगंज में भट्टी बनाने वाले मोहित का कहना है कि इन दिनों अंगीठियों की मांग अचानक बढ़ गई है। पूरे दिन में मुश्किल से तीन-चार अंगीठियां ही बन पाती हैं, जबकि ग्राहक लगातार आ रहे हैं। वहीं भट्टी बनवाने पहुंचे केसरी ने बताया कि वह बताशा बनाकर बेचता है, लेकिन भट्टी न होने के कारण पिछले पांच दिनों से उसका कारोबार ठप पड़ा है। अब मजबूरी में वह अंगीठी बनवा रहा है ताकि काम फिर से शुरू कर सके। उधर कल्याणपुर के मिठाई दुकानदार भाईलाल गुप्ता का कहना है कि कमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं और घरेलू सिलिंडरों का भी अभाव है। अगर किसी से मांगकर या ब्लैक में सिलिंडर इस्तेमाल करें तो पकड़े जाने का खतरा रहता है, इसलिए उन्होंने पिछले पांच दिनों से दुकान बंद कर रखी है। गैस संकट के चलते छोटे कारोबारी और कई घरों में अब गैस के विकल्प के रूप में अंगीठियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें