लखनऊ के हनुमत धाम मंदिर के बाहर कर्मचारियों और एक युवक के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई। एक कर्मचारी द्वारा फेंका गया पत्थर पलटकर युवक ने वापस फेंका, जो वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को लग गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान मंदिर में आए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बाद में विवाद शनि मंदिर तक पहुंच गया, जहां फिर मारपीट हुई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।