लखनऊ के हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट सभागार में लखनऊ बंग्ला नागरिक समाज द्वारा नववर्ष के अवसर पर पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में पुनीता अवस्थी, प्रभात कुमार दत्ता, प्रकाश दत्ता, डी के पाल और मीठू रॉय मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। लोगों ने नववर्ष की शुभकामनाएं साझा कीं।