फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हजरतगंज में वैलेट पार्किंग शुरू, लोग गाड़ियां देने से कर रहे परहेज

लखनऊ के हजरतगंज में एलडीए की ओर से वैलेट पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई है। फिलहाल रॉयल कैफे के सामने पहला प्वाइंट बनाया गया है, जबकि गंज क्षेत्र में कुल छह से सात प्वाइंट विकसित किए जाने हैं। कर्मचारियों के अनुसार बाजार खुलते ही वाहन खड़े होने लगते हैं, लेकिन लोग अपनी गाड़ियां वैलेट पार्किंग में देने से हिचक रहे हैं। इसी कारण कर्मचारियों को सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाना पड़ रहा है। पार्किंग का शुल्क दो घंटे के लिए 145 रुपये रखा गया है, जबकि अतिरिक्त हर घंटे पर 50 रुपये अलग से देने होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें