फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण कर बनाए गए वकीलों के चैंबरों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

हाईकोर्ट के आदेश के बाद कैसरबाग में पुराने हाईकोर्ट भवन के आसपास अतिक्रमण कर बनाए गए वकीलों के चैंबरों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम की ओर से इसके लिए 17 मई की तारीख तय की गई है। उससे पहले मंगलवार को सुबह में पुलिस की मौजूदगी में वकीलों के चेंबर पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। समाचार पत्रों में भी सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित कर दी गई है। कैसरबाग इलाके में वकीलों के अवैध चैंबरों का मामला करीब एक साल से चल रहा था। जिसको लेकर बीते माह हाई कोर्ट ने तोड़ने के आदेश भी दिए थे लेकिन पर्याप्त पुलिस बल न मिलने के कारण तोड़ने की कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार दोबारा कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह कार्रवाई के दौरान पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे । इसके बाद अब अवैध कब्ज को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें