फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग

लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जिस और सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया तथा सांसद अवधेश प्रसाद समेत संबंधित लोगों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने की भी मांग उठाई। परिषद के पदाधिकारियों का आरोप था कि सनातन धर्म और भगवान शिव, ब्रह्मा, श्रीकृष्ण समेत प्रभु श्रीराम से जुड़े विषयों पर की गई कथित टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें