लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विशाल खंड में विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय के बाहर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हालिया बयानों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि हिंदुओं और सनातन संस्कृति के खिलाफ किसी भी प्रकार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।