सआदतगंज के नौबस्ता में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर करीब 80 वर्षीय विद्या देवी ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह दौड़कर मौके की ओर गईं तो वहां दो लोग जमीन पर पड़े दिखाई दिए, जबकि तीसरा घायल दर्द से चिल्ला रहा था। विद्या देवी के मुताबिक, घटनास्थल का दृश्य देखकर वह घबरा गईं और वहां से हटने लगीं। इसी दौरान उन्हें दोबारा गोलियों की आवाज सुनाई दी। अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने घटना के समय का आंखों देखा हाल बताया।