गोमती नगर रिवर फ्रंट स्थित फूड वैली में पानी की सही निकासी न होने के कारण सभी दुकानों का गंदा पानी एलडीए के सामने रोड पर गिर रहा है। गंदे पानी की बदबू से आने जाने वाले राहगीर परेशान है, साथ ही ये पानी बीमारी और गंदगी को बुलावा दे रहा है। ये इलाका शहर के खूबसूरत इलाकों में से एक है, पानी गिरने के कारण सड़क पर जल भराव की स्थिति बन गई है और दीवार खराब हो रही है।