लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रगति आश्रम हाईस्कूल (आवासीय) में रह रहे 160 विद्यार्थियों के लिए लकड़ियों से भोजन बन रहा है। स्कूल के नाम से आवंटित 16 घरेलू सिलेंडर खत्म हो गए हैं। स्टाफ का कहना है कि गैस की बुकिंग नहीं हो रही है। एजेंसी ने सिलिंडर देने से मना कर दिया है।