फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एलडीए बनाएगा 5 हजार किफायती फ्लैट, दीपावली तक खुल सकते हैं पंजीकरण

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर के मध्यम और अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए करीब 5,000 किफायती फ्लैट बनाने जा रहा है। इन फ्लैटों के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं और दीपावली तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। फ्लैटों की कीमत 10 लाख से 30 लाख रुपये के बीच प्रस्तावित है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आम लोगों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच नई आवासीय योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए विभागीय तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रस्तावित योजनाएं सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास, शारदा नगर विस्तार, बसंतकुंज, अनंत नगर योजना और ऐशबाग योजना क्षेत्र में विकसित की जाएंगी। एलडीए का मानना है कि इन योजनाओं से शहर में किफायती आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें