फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'एआई टेक समिट 2026' में विशेषज्ञ बोले- भारत को चीन के विकास मॉडल से सीखने की जरूरत

उत्तर प्रदेश में आयोजित एआई टेक समिट 2026' के दौरान सुनील कुमार शर्मा, मंत्री, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश सरकार संबोधित करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति और औद्योगिक नीतियों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों (यूके और यूएस) पर निर्भर रहने के बजाय भारत को चीन के विकास मॉडल से सीखने की जरूरत है। उन्होंने 1980 के दशक का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय कानपुर और गाजियाबाद जैसे शहर प्रमुख औद्योगिक केंद्र थे। हालांकि, समय के साथ भारत में उत्पादन की गति प्रभावित हुई, जबकि चीन ने विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को तेजी से बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में शीर्ष स्तर पर पहुंचना और अपना अस्तित्व मजबूत बनाए रखना है, तो उसे अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ानी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें