इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (यूपी स्टेट सेंटर), लखनऊ में ‘इंडस्ट्री ट्रांसफॉर्मिंग द फ्यूचर ऑफ मैन्युफैक्चरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें डॉ. अभिषेक कुमार, प्रोफेसर एवं डिप्टी डायरेक्टर मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने कहा कि उद्योग जगत में आधुनिक तकनीक, स्वचालन, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल बदलाव तेजी से हो रहे हैं। इन परिवर्तनों से उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और कार्य दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों को अपनाकर उद्योग प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकते हैं और भविष्य की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकते हैं।