चिनहट स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में बने बूथ संख्या 354, 355, 356, 357, 358, 359, 360, 361 व 362 पर कुल मतदाताओं की संख्या 10,808 दर्ज की गई थी। इनमें मृत, शिफ्टिंग और अनुपस्थित (एब्सेंट) मतदाताओं के कारण करीब 2,000 मतों की कमी दर्ज की गई। बूथ सुपरवाइजर प्रेम कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई मतदाता या तो अब इस पते पर निवास नहीं कर रहे हैं या उनका निधन हो चुका है, वहीं कुछ मतदाता मतदान के समय अनुपस्थित पाए गए। इसी क्रम में एसडीएम साहिल कुमार ने बूथ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मतदाता सूची को लेकर विस्तृत जानकारी ली और मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर यह जाना कि उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए।