शहर में हुई बारिश के बाद पॉलिटेक्निक चौराहे पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।