फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश के बाद मिली राहत पर धूप-उमस ने फेरा पानी, हजरतगंज में गर्मी से बेहाल दिखे लोग

लखनऊ में बारिश के बाद जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली थी, वहीं सोमवार को निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई, जिससे हजरतगंज समेत शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हजरतगंज में दोपहर के समय राहगीर और वाहन सवार धूप व उमस के बीच अपने काम से निकलते नजर आए। मौसम में नमी अधिक होने के कारण लोगों को सामान्य तापमान में भी गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। कई लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, दिन में निकली धूप देखकर फिलहाल लोगों को बारिश का इंतजार है। मौसम में लगातार बदलाव के बीच कभी बारिश तो कभी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। लोगों को उम्मीद है कि बारिश होने से एक बार फिर गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें