बारिश के बीच कुड़ियाघाट पर भगवान जगन्नाथ का पारंपरिक नौका विहार श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे और नौका विहार में सहभागिता की। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और जय जगन्नाथ के जयघोष से घाट का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए।