फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘झूठ के पोस्टर बॉय बन चुके हैं’

लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और भाजपा सरकार हर स्थिति में संसद चलाने के लिए तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके हर सवाल का जवाब केंद्रीय गृहमंत्री देंगे, इसलिए सवाल पूछने के बाद भागना नहीं चाहिए। ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब ‘झूठ के पोस्टर बॉय’ बन चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है और संसद को चलने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें