फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरगदी नहर पुलिया के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बरगदी नहर पुलिया के पास नहर के पानी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव पानी में औंधे मुंह पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में पुलिया पर बैठा होगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पीछे की ओर नहर के पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें