लखनऊ की बक्शी का तालाब तहसील परिसर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बीकेटी बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील भवन के बरामदे में बैनर लगाकर प्रदर्शन करते रहे। बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपनी मांग दोहराते हुए एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द उनकी मांगों पर निर्णय लेने की अपील की।