फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीकेटी आउटर रिंग रोड पर डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा; मौत

लालपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार अजय वीर यादव को सीमेंट लदी डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। अजय वीर यादव लालपुर गांव के निवासी थे और दूधिया का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, उल्टी दिशा से आ रही डीसीएम ने अजय वीर यादव को बाइक समेत अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद वह बाइक सहित करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। इस दौरान डीसीएम डिवाइडर में फंस गई। वाहन को पलटकर बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस की मदद से घायल अजय वीर यादव को राम सागर मिश्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें