फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का धरना, उच्च अधिकारी बुलाने की मांग

लखनऊ में पारा के शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर के भीतर संचालित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा में शुक्रवार सुबह उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब बड़ी संख्या में खाताधारक सुबह करीब 10 बजे बैंक पहुंचे और विरोधस्वरूप शटर बंद कर बाहर धरने पर बैठ गए। अपनी जमा पूंजी को लेकर चिंतित खाताधारकों का कहना है कि जब तक बैंक का कोई उच्च अधिकारी मौके पर आकर स्पष्ट जवाब और लिखित आश्वासन नहीं देगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोपहर 12 बजे तक अधिकारी नहीं पहुंचे तो वे सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक खुलवाने और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खाताधारक अपनी मांगों पर अडिग रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। खाताधारकों के चेहरों पर चिंता और आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। वर्षों की मेहनत से जोड़ी गई जमा राशि को लेकर असमंजस की स्थिति ने लोगों को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है। लेकिन, प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें