भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से लखनऊ में यूनियन बजट 2026–27 के लाइव अवलोकन हेतु विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी, प्रतिनिधि और सदस्य शामिल हुए और केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा। सत्र के दौरान बजट की प्रमुख घोषणाओं, नीतिगत प्रावधानों और उनके उद्योग, एमएसएमई, निवेश तथा बुनियादी ढांचे पर संभावित प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार भी साझा किए। सीआईआई पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे अवलोकन सत्र उद्योग समुदाय को बजट को बेहतर ढंग से समझने और भविष्य की रणनीति तय करने में उपयोगी मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लगभग सभी लोगों ने बजट को बेहतर बताया।